फतेहपुर, जनवरी 5 -- खागा। सोमवार को डीएम रविन्द्र सिंह एवं एसपी अनूप सिंह के संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कड़ाके की सर्दी के बावजूद फरियादियों की खासी संख्या तहसील सभागार पहुंची। कुल 178 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 22 का ही त्वरित निस्तारण किया जा सका। सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर केन्द्र व राज्य सरकार की संचालित अनेक योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाए। स्वास्थ्य विभाग के स्टाल में 25 दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए आवेदन, समाज कल्याण में तीन, दिव्यांग जन सशक्तिकरण में तीन पेंशन के चार, सहायक उपकरण व स्वच्छ भारत मिशन के दो आवेदन प्राप्त हुए। इसके अलावा गोल्डन कार्ड पांच केवाईसी (जीरो पावर्टी, होम्योपैथिक स्टॉल से 50 मरीजों को दवा वितरण तथा पूर्ति विभाग को 25 यूनिट बढ़ाने एवं नए राशन कार्ड हेतु के आव...