बिहारशरीफ, मार्च 4 -- फोटो राजगीर शराब : बरामद शराब के साथ पुलिस पदाधिकारी। राजगीर, निज प्रतिनिधि। स्थानीय थाने की पुलिस ने शराब की बड़ी खेप बरामद की है। साथ ही एक धंधेबाज को भी दबोचा है। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि होली पर्व को ध्यान में रखते हुए विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को राजगीर के विस्थापित गांव से 177 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। शराब की खेप को खेत में छुपाकर रखी गयी थी। बरामद शराब में छह बोतल 750 एमएल की तथा शेष 375 एमएल की है। उन्होंने बताया कि शराब धंधेबाज राजबल्लभ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। शराब कारोबारियों के खिलाफ आगे भी छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.