सीतामढ़ी, फरवरी 13 -- सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 176 किलो गांजा को जब्त करते हुये सुरसंड एसएसबी कैंप के जवानों ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जब्त गांजा का अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 70 लाख रुपये आंका गया है।मिली जानकारी के अनुसार एसएसबी के उपनिरीक्षक (सामान्य) जगदीश कुमार, सहायक उपनिरीक्षक (सामान्य) वीर सिंह सहित जवान शहजादा शेख, यदीप एमबी और हितेश कुमार पिलर संख्या 303/8 के निकट विशेष नाकेबंदी लगाया। इस दौरान जवानों ने नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही गांजा की बड़ी खेप को जब्त कर लिया। कार्रवाई में एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके अन्य साथी घने कोहरे का लाभ उठाकर नेपाल की ओर भाग निकले। एसएसबी को गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से मादक पदार्थ की खेप भारतीय सीमा में प्रवेश कराने की तैयारी है। सूचना के...