वाराणसी, फरवरी 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। वन संरक्षक डॉ. रवि कुमार सिंह के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने बुधवार को पक्षियों की तस्करी पर लगाम लगाम लगाने के लिए अभियान 'आपरेशन बंधनमुक्त' चलाया। प्रभागीय वनाधिकारी शिव शंकर और उप प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में पीएसी और पुलिस फोर्स आदमपुर के बहेलिया टोला पहुंची। इस दौरान 174 तोते एवं 325 लालमुनिया पक्षी बरामद किए गए। पक्षियों को सारनाथ स्थित डीयर पार्क में सुरक्षित रखा गया है। हालांकि, इस दौरान पक्षियों का अवैध व्यापार में संलिप्त लोग मौके फरार हो गये थे। प्रभागीय वनाधिकारी शिव शंकर ने बताया कि अनुमति मिलने के बाद शीघ्र पक्षियों को छोड़ दिया जायेगा। अजात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पक्षियों का अवैध करोबार करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। वन रेंजरों को अ...