रिषिकेष, जनवरी 9 -- श्री गुरु गोबिंद सिंह के गुरुपर्व पर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट में 11 जनवरी को चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा। जिसके लिए मरीजों की पंजीकरण प्रक्रिया की जा रही है। शिविर में इलाज हेतु अबतक 1728 मरीजों ने पंजीकरण करवाया है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन सरदार नरेन्द्रजीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि ट्रस्ट पिछले 14 वर्षों से श्री गुरु गोबिंद सिंह के गुरूपर्व पर विशाल चिकित्सा शिविर आयोजित करता है। इस बार भी 11 जनवरी को वार्षिक निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित होगा। जिसमें देश विदेश के 62 प्रसिद्ध चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे। चिकित्सकों में कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, ऑन्कोलॉजी, बाल रोग, स्त्री रोग, नेत्र रोगर्, इ.एन.टी, स्किन, डेंटल आदि विभिन्न क्षेत्रों के वि...