जमशेदपुर, फरवरी 15 -- आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से 172 बार रक्तदान करने के लिए सुरेंद्र कुमार झा उर्फ एसके झा को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। आनंद मार्ग के वरिष्ठ संन्यासी आचार्य जगतात्मानंद अवधूत ने पौधा भेंट कर सम्मान प्रदान किया। आनंद मार्ग का मानना है कि जो लोग भी अपने शरीर को कष्ट देकर या नि:स्वार्थ भाव से दूसरे जीव की जान बचाने में या उसके जीवन जीने में शक्ति प्रदान करते हैं, वे सभी ईश्वर कोटि के मनुष्य हैं। खासकर रक्तदान करने वाले सभी ईश्वर कोटि के मनुष्य होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.