सिमडेगा, दिसम्बर 22 -- सिमडेगा,जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश में जिले में धान अधिप्राप्ति की प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है। जिले में किसानों से धान खरीद के लिए कुल 16 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों के माध्यम से किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिया जा रहा है। सरकार द्वारा इस वर्ष धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2,450 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। अब तक जिले के सभी 16 लैंपसों में कुल 11,538 किसानों ने अपना निबंधन कराया है। राज्य सरकार के द्वारा जिले के लिए कुल 2,00,000 क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसमें अब तक 172 किसानों से कुल 9,145.97 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की जा चुकी है। बताया गया कि धान अधिप्राप्ति के साथ-साथ किसानों को समय पर भुगतान भी सुनिश्चित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.