भागलपुर, जुलाई 20 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मायागंज अस्पताल के ओपीडी में शनिवार को कुल 1703 मरीजों का इलाज हुआ। शनिवार को गर्मी व उमस ज्यादा रही, जिससे ओपीडी में इलाज कराने को पहुंचे मरीज व उनके तीमारदार पसीने से तरबतर रहे। दोपहर बाद एक बजे तक ओपीडी में लगे तकरीबन हर वाटर कूलर का पानी खत्म हो चुका था। लिहाजा प्यासे मरीजों व तीमारदारों को बाहर दुकानों से पानी की बोतल खरीदकर अपनी प्यास बुझानी पड़ी। वहीं रजिस्ट्रेशन काउंटर, दवा वितरण केंद्र, इंजेक्शन रूम से लेकर एक्सरे व अल्ट्रासाउंड जांच सेंटर पर मरीजों की लंबी कतार लगी हुई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.