गाजीपुर, दिसम्बर 17 -- मरदह। ब्लाक कार्यालय परिसर में बुधवार को रोजगार मेला लगाया गया। 220 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था जिसमें से सुरक्षा जवान के लिए 130 तो सुपरवाइजर के लिए 40 नौजवानों का चयन किया गया। खंड विकास अधिकारी कौस्तुभ मणि त्रिपाठी ने बताया कि एसआईएस इंडिया लिमिटेड की ओर से 16 और 17 दिसंबर को ब्लॉक में भर्ती शिविर का आयोजन किया गया। डिप्टी कमांडेंट रजनीश कुमार राय व भर्ती राजवीर चौहान ने बताया कि चयनित‌ कुल 170 अभ्यर्थियो को प्रशिक्षण व ट्रेनिंग के लिए जौनपुर में बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को एक माह प्रशिक्षण के उपरान्त उन्हें सरकारी एवं गैर सरकारी जगहों के तैनाती स्थलो पर सुरक्षा के कार्य में स्थाई तैनाती की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...