प्रयागराज, जनवरी 8 -- प्रयागराज वरिष्ठ संवाददाता। आने वाले दिनों में जिले में ईंट का बड़ा संकट हो सकता है। 170 ईंट भट्ठों ने लंबे समय से विनियम शुल्क अदा नहीं किया है, जिसके चलते सभी निशाने पर हैं। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ज्येष्ठ खनन अधिकारी केके राय को निर्देश दिया है कि सभी को नोटिस दिया जाए, जो शुल्क न दे, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। जिले में इस वक्त 550 ईंट भट्ठे संचालित हैं। सभी से संचालन के रूप में विनियम शुल्क लिया जाता है। ज्येष्ठ खनन अधिकारी केके राय ने बताया कि 170 ईंट भट्ठा संचालकों ने लंबे समय से शुल्क अदा नहीं किया है। अलग-अलग स्थानों का अलग-अलग विनिमय शुल्क तय किया गया है। इन लोगों का लाखों रुपये बकाया है, जिससे राजस्व की हानि हो रही है। डीएम ने निर्देश दिया है कि सभी को नोटिस जारी की जाए। जो शुल्क अदा न करें, उनके खि...