रुडकी, जनवरी 7 -- शक्कर व्यापारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका ट्रक करीब 17 लाख रुपये की शक्कर के साथ लापता हो गया है। ट्रक ड्राइवर और वाहन मालिक से एक जनवरी के बाद कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे चोरी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। सुरेश चंद निवासी बबूपुर नगली देवबंद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया उन्होंने एक ट्रक में देवभूमि एग्रो ऑर्गेनिक फूड्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी लहबोली से 30 जनवरी को जैविक शक्कर लोड करवाई थी। यह माल मिडिचल, हैदराबाद पहुंचना था और ट्रक को 4 जनवरी तक डेस्टिनेशन पर पहुंच जाना चाहिए था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.