बदायूं, दिसम्बर 25 -- बिल्सी। गांव नागरझूना, सैदपुर, वजीरगंज समेत नगर के उपकेंद्र पर बुधवार को आयोजित एकमुश्त समाधान योजना शिविरों में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में 204 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर योजना का लाभ उठाया। 17 लाख 60 हजार रुपये की राजस्व वसूली की गई। एसडीओ जयप्रकाश राजपूत ने बताया कि प्रदेश सरकार की विद्युत बिल राहत योजना के तहत उपभोक्ताओं को बकाया बिजली बिलों में हर संभव छूट प्रदान की जा रही है। योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत देना और लंबित बिजली बिलों का निस्तारण करना है। इस मौके पर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...