रांची, जनवरी 12 -- झारखंड के रांची से लापता दो मासूम भाई-बहन, 5 साल के अंश कुमार और 4 साल की अंशिका कुमारी को खोजने के लिए झारखंड पुलिस ने अब देशव्यापी अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए देशभर के 17 हजार पुलिस थानों अलर्ट किया गया है। झारखंड पुलिस ने देश के लगभग 17,000 पुलिस स्टेशनों को नोटिस जारी कर बच्चों की जानकारी शेयर की है। रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि बच्चों का सुराग देने वालों के लिए इनाम की राशि 50,000 रुपये से बढ़ाकर 2 लाख रुपये कर दी गई है। अंश और अंशिका 2 जनवरी को रांची में अपने घर के पास एक किराना दुकान पर गए थे, जिसके बाद से वे रहस्यमयी तरीके से गायब हो गए। 10 दिन बीत जाने के बाद भी बच्चों का कोई सुराग नहीं मिलने से परिवार और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.