प्रयागराज, सितम्बर 19 -- सोनभद्र में 15 से 17 सितम्बर तक आयोजित प्रान्तीय वैदिक गणित एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता में ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस के छात्र-छात्राओं ने अपनी मेधा का परचम लहराते हुए 17 स्वर्ण पदक एवं छह रजत पदक प्राप्तकर ओवरऑल चैम्पियनशिप अपने नाम की है। वैदिक गणित प्रश्नमंच बाल व किशोर वर्ग, गणित प्रयोग शिशु, बाल एवं किशोर वर्ग, सांस्कृतिक आशुभाषण शिशु, बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग में स्वर्ण पदक, गणित पत्रवाचन तरुण वर्ग स्वर्ण पदक व बाल वर्ग रजत पदक जबकि गणित प्रदर्श में तरुण वर्ग में स्वर्ण पदक और बाल व शिशु वर्ग में रजत पदक मिला है। अब ये छात्र-छात्राएं क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। इस सफलता पर क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर, काशी प्रान्त के प्रदेश निरीक्षक शेषधर द्विवेदी, प्रबंधक डॉ. आनन्द श्रीवास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.