कटिहार, फरवरी 8 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2026 को लेकर सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में 17 से 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित होने वाली मैट्रिक परीक्षा में 30 हजार 657 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की पारदर्शिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि नियमों के उल्लंघन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड के निर्देश के अनुसार यदि कोई परीक्षार्थी परीक्षा में विलंब से पहुंचकर केंद्र की चारदीवारी फांदकर या अवैध तरीके से प्रवेश करता है, तो उसे दो वर्ष के लिए परीक्षा से निष्कासित कर दिया जाएगा। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे शुरू होगी, जिसके लिए प्रवेश सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक मिलेगा। वहीं दूसरी पाली की परीक्षा 2:00 बजे से शुरू होगी और परीक्षार्थियों को 1...