अलीगढ़, दिसम्बर 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कासगंज जनपद के लिए मंगलवार का दिन खास रहा। 2008 में जिला बनने के बाद 17 साल में पहली बार अलीगढ़ मंडल की समीक्षा बैठक कासगंज कलक्ट्रेट में आयोजत की गई। कमिश्नर संगीता सिंह ने चारों जिलों के अधिकारियों संग विकास कार्यों व जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान बताया गया कि विभिन्न योजनाओं में सभी जनपदों की रैंकिंग में सुधार हुआ है। डे-एनआरएलएम बैंक क्रेडिट लिंकेज के अंतर्गत डिमांड शासन को प्रेषित की जा चुकी है। नई सड़कों के निर्माण की समीक्षा करते हुए कमिश्नर ने पीडब्ल्यूडी के एसई को पीटीए (पलवल-टप्पल-अलीगढ़) मार्ग पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए और कहा कि बाईपास बनने के बाद भी यह मार्ग अत्यंत महत्वपूर्ण रहेगा। जल जीवन मिशन की परियोजनाओं में देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने ...