देहरादून, दिसम्बर 7 -- देहरादून। प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने रविवार को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर दुग्ध संघों द्वारा देहरादून में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विभाग ने वर्षों से लंबित पदोन्नति की बाधा को दूर करते हुए कुल 74 कर्मचारियों को प्रमोशन दिया है। मंत्री बहुगुणा ने इस पहल पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों की पदोन्नतियां नैनीताल और ऊधमसिंह नगर दुग्ध संघों में 14 साल से 17 साल बाद की गई हैं, जिससे कर्मचारियों में खुशी है। उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ में 14 साल बाद 42 कर्मचारियों को पदोन्नति मिली है। ऊधमसिंह नगर दुग्ध संघ में 17 साल बाद 22 कर्मचारियों को प्रमोशन दिया गया है। चंपावत दुग्ध संघ में भी 10 कर्मचारियों को पदोन...