नई दिल्ली, मई 7 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। आनंद विहार इलाके में 17 साल पुराने हत्या के मामले में आरोपी के खिलाफ सुनवाई आगे बढ़ेगी। कड़कड़डूमा अदालत के आदेश के बाद जिला पुलिस उपायुक्त ने मामले में आरोपी को आरोपपत्र दिलाया है। दरअसल, पुलिस को आरोपी को पकड़ने के लिए 16 साल से अधिक समय लग गया था। पुलिस ने उसको पकड़ तो लिया, लेकिन वह उसे आरोपपत्र नहीं दे सकी। इसके कारण ट्रायल रुका हुआ था। इस मामले में कड़कड़डूमा अदालत ने मामले में जिला पुलिस उपायुक्त को आरोपपत्र दिलाने का आदेश दिया था। बता दें कि साल 2008 में आनंद विहार इलाके में एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। एक दंपति और उनके बेटे पर आरोप था कि उन्होंने व्यक्ति के सिर पर सिलबट्टे से वार कर उसकी हत्या की है। महिला मौके पर ही पकड़ी गई और कुछ साल बाद वह बरी हो गई। कुछ वर्षों बाद पति भी बरी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.