नई दिल्ली, नवम्बर 12 -- हेल्दी डाइट फॉलो करना शुरू कर दिया है। पिछले कई महीनों से एक्सरसाइज भी कर रही हैं। बॉडी के कई सारे हिस्सों से फैट भी कम होना शुरू हो गया है। लेकिन ये क्या हिप और बेली पर जमा फैट वैसे का वैसा ही दिख रहा है। हिप और पेट पर जमा फैट केवल खानपान की वजह से ही नहीं होता। कई बार इसके लिए हार्मोंस जिम्मेदार होते हैं। न्यूट्रिशन कोच हर्शिता ने इंस्टाग्राम पर पुराने पोस्ट में शेयर किया है। अगर हिप और बेली पर जमा फैट आसानी से नहीं जा रहा है तो इसके लिए ये कारण जिम्मेदार होते हैं। जिन्हें फिक्स करना बेहद जरूरी है।जरूरत से ज्यादा एस्ट्रोजन जब शरीर में प्रोजेस्ट्रॉन की मात्रा कम होती है और बहुत ज्यादा मात्रा में एस्ट्रोजन होता है। तो ये शरीर मे फैट का एक्यूमेलेशन बढ़ा देता है। जिसकी वजह से हिप्स और जांघों पर फैट स्टोर होता है। एस्...