घाटशिला, दिसम्बर 11 -- मुसाबनी,संवाददाता। दिसंबर का दूसरा सप्ताह प्रारंभ हो गया है। सुबह घना कोहरा छाये रहता है। शाम को सर्द हवाएं चल रही हैं। जिसके कारण तापमान में काफी गिरावट आई है और सर्दी के कारण लोग परेशान हैं। शाम होते ही अपने घरों में दुबक जाते हैं। लेकिन इस बीच कुछ जरूरतमंद ऐसे हैं, जिन्हें सिर छुपाने के लिए छत नहीं है। इस ओर सरकार या प्रशासन का ध्यान अब तक नहीं गया है। इतनी ठंड बढ़ने के बावजूद अब तक क्षेत्र में कंबल का वितरण प्रशासन द्वारा नहीं किया गया है। जिसके कारण गरीब एवं असहाय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कुछ स्वयं सेवी संस्थाओं द्वारा इक्का-दुक्का जगह कंबल का वितरण किया जाता है, लेकिन व्यवस्थित ढंग से प्रखंड स्तर पर ही पंचायत वार कंबल का वितरण किया जाता है, जिससे जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल पहुंच जाता ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.