औरैया, नवम्बर 27 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र में 17 वर्ष पहले हुई महिला की गोली मारकर हत्या के चर्चित मामले में अदालत ने गुरुवार को फैसला सुना दिया। अपर सत्र न्यायाधीश (फास्ट ट्रैक-2) विनय प्रकाश सिंह ने मामले में दोषी पाए गए नीतू शुक्ला निवासी फूलपुर अजीतमल को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 11 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इस प्रकरण के दो मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर पप्पू दही वाला उर्फ हरिनारायण और धीरज अवस्थी की मुकदमे के दौरान क्रमश: वर्ष 2010 और 2017 में मृत्यु हो चुकी थी, जिसके बाद उनके विरुद्ध कार्यवाही उपशमित हो गई। मामले की पैरवी कर रहे सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता अरविंद राजपूत ने बताया कि घटना 12 अगस्त 2008 की है। वादी पुत्तन शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपनी मां माया देवी और भाई के साथ शाम करीब 6:...