गुड़गांव, फरवरी 18 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। 17 साल की युवती से पड़ोस में रहने वाले युवक के द्वारा दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-53 थाने में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी के साथ 14 और 15 फरवरी को पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। वारदात के बाद से ही परिवार गहरे सदमे में है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सेक्टर-53 थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.