औरैया, दिसम्बर 3 -- अजीतमल, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी दीपेंद्र पुत्र जसकरन की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। 18 नवंबर को किशोरी स्कूल जाने के बहाने घर से निकली, लेकिन न स्कूल पहुंची और न लौटी। मां और भाई की तलाश में बाबरपुर कस्बे के हाईवे स्थित ओयो होटल के कमरे से उसे बरामद किया गया। गांव के ही एक युवक ने मेला दिखाने के लालच में उसे अजीतमल ले जाकर दूसरे युवक के साथ बाइक पर होटल पहुंचाया, जहां आरोपी ने मारपीट कर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। अटसू चौकी पर तहरीर देने पर पुलिस ने टाल दिया, लेकिन कोतवाली में प्रार्थना पत्र पर जांच का आश्वासन मिला। एसपी को शिकायत पर निर्देश जारी हुए, जिसके बाद कोतवाल ललितेश त्रिप...