अररिया, फरवरी 1 -- पलासी, (ए.सं.)। प्रखंड क्षेत्र के एक गांव से एक 17 वर्षीया लड़की के गुम हो जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में लड़की के पिता ने पलासी थाना में मामला दर्ज कराया है। घटना बीते 30 जनवरी की बतायी गयी है। दर्ज मामले में सूचक ने कहा है कि बीते 30 जनवरी के दिन करीब दस बजे उनकी 17 वर्षीया पुत्री अचानक गायब हो गयी। काफी खोजबीन के बाद भी पता नहीं चल पाया। खोजबीन के दौरान ही मालूम हुआ कि इंस्टाग्राम के माध्यम से विकास वर्मा के आईडी यूपी 72 के द्वारा उनकी पुत्री से बातचीत हुआ करती थी। जब उनके द्वारा उक्त मोबाइल नंबर पर फोन किया तो बंद पाया गया। तत्पश्चात अपने रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन करने पर पता नहीं चल रहा है। इस क्रम में उक्त मोबाईल नंबर का लोकेशन ट्रैक करने पर पता चला कि यह लोकेशन प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के विकास वर्मा बता...