प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 6 -- बेल्हा से अगले साल तक फाइलेरिया के उन्मूलन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जांच में तीन ब्लॉक के 17 लोगों में फाइलेरिया के परजीवी पाए जाने को गंभीरता लेते हुए आसपास के पांच लाख 52 हजार लोगों को दवा खिलाने जा रहा है। 10 से 28 फरवरी के बीच दवा खिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 527 टीमें और 106 सुपरवाइजर तैनात किए हैं। इनकी निगरानी के लिए लखनऊ, प्रतापगढ़ और संबंधित ब्लॉक मुख्यालय से त्रिस्तरीय निगरानी की जाएगी। जिले में पिछले साल तक फाइलेरिया के 651 मरीज थे। इस साल तीन और मरीजों की खोज होने से इनकी संख्या 654 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह ऐसे मरीज हैं जिनमें फाइलेरिया के लक्षण दिख रहे हैं। लेकिन जरूरी नहीं है कि शरीर में फाइलेरिया के परजीवी होने से उनका शरीर पर असर दिखाई दे। कई साल तक फाइलेरिया क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.