पूर्णिया, फरवरी 4 -- जलालगढ़, एक संवाददाता। जलालगढ़ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 17 लीटर देसी शराब बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खाताहाट निवासी 23 वर्षीय राजेश कुमार महलदार पिता उपेंद्र महलदार के रूप में हुई है। यह कार्रवाई दिन के करीब 11 बजे की गई। बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है और आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...