सहरसा, नवम्बर 30 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सहरसा पुलिस द्वारा अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में कोडिन युक्त कफ सिरप व शराब बरामद किया। बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत करीब 16 लाख 38 हजार रूपये मूल्य का 548 लीटर कफ सिरप बरामद करते हुए तीन कारोबारी को गिरफ्तार किया गया।बलवाहाट थाना क्षेत्र में भी 70.200 लीटर कोडिन युक्त कफ सिरप सहित करीब 32 लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त किया गया। सदर थाना द्वारा भी कफ सिरप बरामदगी किया गया है।सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के बाद कफ सिरप को खपाने की कोशिश की जा रही थी।जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।एसडीपीओ ने बताया कि बिहरा थाना गश्ती पुलिस पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली की बेला बिहरा वार्ड 14 स्थित अर्जुन राय के घर के सामने खाली जमीन में कफ सिरप कार्टून लदा एक टाटा मैजिक वाहन लगा हुआ है।बिहरा पुलिस...