गाजीपुर, फरवरी 4 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नायकडीह गांव की सड़क अब और बेहतर होने जा रही है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस मार्ग को सीसी करने की योजना शासन को भेजी थी, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब शीघ्र ही इस परियोजना पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। 17 लाख की लागत से तीन सौ मीटर बनाया जाएगा। यह सड़क बाबा कीनाराम गेट से शुरू होकर पोखरा तक बनेगी। वर्तमान में यह मार्ग जर्जर स्थिति में है। जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी होती है। आए दिन जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनी रहती है। सड़क में गड्ढा होने के कारण दो चार पहिया वाहनों को आमने सामने से एक साथ गुजरने में कठिनाई होती है। इस समस्या को देखते हुए जनपद के वर्तमान विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल ने उक्त मार्ग के सीसी की योजना तैयार कर प्रस्ताव दिया था। मार्ग की लंबाई ती...