उरई, फरवरी 14 -- उरई। संवाददाता खेतों में खड़ी रबी की फसल पककर तैयार हो रही है। ऐसे में प्रशासन ने गेहूं खरीद के लिए तैयारी शुरू कर दी है। जनपद में 17 मार्च से केंद्रों पर गेहूं की खरीद होगी। इसको लेकर अधिकारी लगातार तैयारी में जुटे हुए हैं जिससे किसानों को परेशानी ना हो और वह आसानी से अपनी उपज बेच सकें। मार्च महीने में गेहूं की कटाई शुरू हो जाती है। इसको देखते हुए प्रशासन गेहूं खरीद की तैयारी में जुट गया है। जनपद में गेहूं का उत्पादन सबसे अधिक होता है। इसको देखते हुए 17 मार्च से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। इसको लेकर फिलहाल में 49 केंद्रों को अनुमोदित कर दिया गया है। पिछले साल 79 केंद्रों के माध्यम से गेहूं खरीद की गई थी जिससे अभी केंद्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद व्यक्त की जा रही है। फिलहाल डीएम द्वारा 49 केंद्र अनुमोदित किए गए हैं उन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.