सीतामढ़ी, जनवरी 30 -- पुपरी। परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत पीएचसी पुपरी में 17 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया है। बंध्याकरण ऑपरेशन मनु सिद्धि फाउंडेशन के चिकित्सक व कर्मियों के द्वारा किया गया है। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए एमओआईसी डॉ. कफील अख्तर ने बताया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत निःशुल्क बंध्याकरण व नसबंदी कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत ऑपरेशन कराने वाले महिलाओं को प्रोत्साहन की राशि दी जाती है। साथ ही बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए प्रोत्साहित करने वालो को भी प्रोत्साहन की राशि दी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...