नई दिल्ली, मई 12 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग का मौजूदा सत्र 17 मई से छह स्थानों पर फिर से शुरू करने का फैसला किया, जिसमें संशोधित कार्यक्रम के अनुसार फाइनल तीन जून को होगा। आठ मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच रद्द होने के बाद आईपीएल को रोक दिया गया था जब पाकिस्तान ने चंडीगढ़ के पास भारतीय हवाई क्षेत्र में घुसपैठ करने की कोशिश की थी जिससे स्टेडियम में ब्लैकआउट हो गया था। बोर्ड ने एक बयान में कहा, ''बीसीसीआई को आईपीएल 2025 फिर से शुरू करने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है। सरकार और सुरक्षा एजेंसियों और सभी प्रमुख हितधारकों के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद बोर्ड ने बचे सत्र के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है। '' लीग के फिर से शुरू होने पर पहला मैच 17 मई को बेंगलुरु में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.