मुरादाबाद, मार्च 23 -- रविवार को भी नगर निगम का टैक्स वसूली अभियान जारी रहा। टैक्स विभाग की टीम ने पूरे महानगर में बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। 17 बड़े बकायेदारों के यहां नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई। तीन दिन के भीतर बकाया जमा नहीं करने पर प्रतिष्ठान सील करने की चेतावनी दी गई। रविवार को 71 लाख रुपये की वसूली भी की गई। अब तक टारगेट 69 करोड़ के सापेक्ष 62 करोड़ रुपये की वसूली हो चुकी है। अधिकारियों का दावा है कि टारगेट से अधिक वसूली की जाएगी। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह के नेतृत्व में टीम ने कांठ रोड, दिल्ली रोड, लाकड़ी फाजलपुर, असालतपुरा, पंडित नगला, मुगलपुरा आदि स्थानों पर वसूली अभियान चलाया। इस दौरान ज्यादातर प्रतिष्ठान रविवार का अवकाश होने के कारण बंद मिले। कुछ बकाएदारों ने सीलिंग की कार्रवाई से बचने के लिए जानबू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.