गोंडा, फरवरी 12 -- गोण्डा। विकास भवन परिसर में स्थित दो सागौन वृक्षों की नीलामी 17 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह खुली बोली विकास भवन सभागार में सायं 3 बजे से शुरू होगी। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्तियों एवं ठेकेदारों को एक हजार रुपये की जमानत धनराशि जमा करनी अनिवार्य होगी। सर्वाधिक बोली लगाने वाले को ही वृक्षों के कटान का अधिकार दिया जाएगा। प्रशासन ने इच्छुक प्रतिभागियों से समय पर उपस्थित होने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...