हापुड़, फरवरी 14 -- शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश के कांग्रेस जन लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे। इस तानाशाह भाजपा सरकार का जमकर विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के करोड़ों गरीब मजदूरों के लिए गरिमा, सुरक्षा और जीवन यापन की गारंटी इस कानून को कमजोर कर इसे खत्म करने की साजिश कर रही हैं। कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध हैं कि जब तक मनरेगा को पूरी तरह उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया जाता। तब तक मनरेगा बचाने की लड़ाई सड़क से संसद तक जारी रहेगी। शहर कांग्रेस अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा कि मनरेगा बचाओ संग्राम का दूसरे चरण शुरू होने जा रहा हैं। जिसमें कांग्रेस जन 17 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगे ...