खगडि़या, दिसम्बर 18 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। मनरेगा योजना के तहत मजदूरों के ईकेवाईसी का कार्य करने में सुस्ती बरतने वाले 17 पीआरएस (पंचायत रोजगार सेवक) के तीन दिनों के मानदेय कटौती करने के आदेश डीडीसी अभिषेक पलासिया ने जारी किए हैं। डीडीसी ने बताया कि बुधवार को ईकेवाईसी कार्य की समीक्षा के दौरान इन 17 पंचायत रोजगार सेवकों द्वारा राज्य एवं जिला के औसत प्रगति से भी कम प्रगति होने के बावजूद प्रतिदिन कम ईकेवाईसी का कार्य किया जारहा है। बार बार आदेश देने के बावजूद भी शिथिलता एवं लापरवाही बरती जा रही है। ऐसे में इन सभी पीआरएस के 15 से 17 दिसंबर तक के मानदेय की कटौती की गई है। किन किन पीआरएस पर हुई कार्रवाई: डीडीसी ने बताया कि सौढ़ दक्षिणी के पीआरएस के जितेन्द्र कुमार सिंह, समसपुर के सुबोध कुमार सुमन, रामपुर अलौली और सहसी के आशा कुमारी, अंबा इचर...