लखीसराय, दिसम्बर 15 -- लखीसराय। जिला पेंशनर्स मंच, लखीसराय द्वारा 17 दिसंबर को पेंशनर्स डे का आयोजन जिला पेंशनर्स कार्यालय, महिला थाना के पास किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी लखीसराय, जिला कोषागार पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), शिक्षा विभाग ने भाग लेने की स्वीकृति दी है। आयोजन के दौरान पेंशनर्स डे के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा तथा पेंशन भुगतान से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...