प्रयागराज, दिसम्बर 15 -- ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस फेडरेशन एनसीआर की ओर से 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस मनाया जाएगा। मंडल कार्यालय परिसर में पेंशनरों की लंबित समस्याओं और मांगों को लेकर विरोध दिवस भी मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दौरान आठवें वेतन आयोग का मुद्दा भी उठेगा। नॉर्थ सेंट्रल जोन के संरक्षक एके भारद्वाज, जोनल अध्यक्ष एचलाल सिंगरौर, मंडल अध्यक्ष राज कुमार त्रिपाठी, मंडल मंत्री मदन लाल, जोन उपाध्यक्ष राज नारायण, सहायक महामंत्री बृजेश कुमार, जोनल महामंत्री आरएन सिंह ने सोमवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि पेंशनर दिवस पर एनसीआर के जीएम मुख्य अतिथि होंगे, जबकि प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी मुदित चन्द्रा, एफ एंड सीएओ आदित्य जोसी, डीआरएम रजनीश अग्रवाल, एडीआरएम दीपक कुमार आदि के शामिल होने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि 8...