प्रयागराज, नवम्बर 30 -- ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज जोन की मासिक बैठक रविवार को लाल बहादुर शास्त्री तपोवन में हुई। बैठक में आठवें वेतन आयोग में सभी पेंशनरों का पेंशन रिवीजन सहित 31 मांगों का प्रस्ताव पारित कर सरकार को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया है। बैठक की अध्यक्षता राम कृपाल मौर्य और संचालन पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल ने किया है। जोनल महामंत्री संत पाल स्वरूप ने बताया कि 17 दिसंबर को रेलवे पेंशनर्स के साथ अन्य 47 पेंशनर्स संगठन की ओर से पेंशनर एकता पदयात्रा निकाली जाएगी। पेंशनर्स दिवस समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर राजेश कुमार श्रीवास्तव, मोहम्मद शाहित उस्मानी, उषा सिंह, विनोद कुमार आर्य आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.