बेगुसराय, फरवरी 6 -- बरौनी। न्यू बरौनी स्टेशन के बाइक स्टैंड से गत 19 जनवरी को बदमाशों ने एक यात्री की बाइक उड़ा ली। पीड़ित यात्री ने इस बाबत बरौनी जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन, घटना के 17 दिन बाद भी चोरी गई बाइक की बरामदगी नहीं हो सकी है। घटना को लेकर बाइक स्टैंड में बाइक लगाने वाले यात्रियों में ऊहापोह की स्थिति बनी है। यात्रियों ने बताया कि स्टैंड के संवेदक कहीं दिखाई तक नहीं देते हैं। कर्मियों के भरोसे ही स्टैंड संचालित किया जा रहा है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा लगातार जांच-पड़ताल की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...