भागलपुर, जनवरी 6 -- भागलपुर। टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-4 के स्थगित परीक्षा की तिथि 17 जनवरी से पहले ही जारी की जाएगी। इसके लिए टीएमबीयू के परीक्षा विभाग ने तिथि तय कर ली है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. विनोद ओझा ने बताया कि प्रयास है कि सीनेट की बैठक से पहले ही परीक्षा का आयोजन संपन्न करा लिया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...