रायबरेली, जनवरी 12 -- रायबरेली। अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुपम शौर्य ने बताया है कि स्थायी लोक अदालत के लिए संविदा के आधार पर अस्थायी रूप से दो वर्ष के लिए पेशकार के एक पद पर नियुक्ति होनी है। इसका मानदेय नौ हजार रुपये होगा। इसमें सेवानिवृत्ति कर्मचारी ही आवेदन कर सकते हैं। उनकी आयु 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। सत्रह जनवरी तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...