देवरिया, मार्च 28 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। मझौलीराज उपनगर के वार्ड संख्या एक से एक दिन पहले गायब दो वर्षीय बच्ची को 17 घंटे के अंदर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को बरामद कर लिया। बच्ची को बरामद करने के बाद परिवार के लोगों को सुपुर्द कर दिया गया। अपनों से मिलते ही बच्ची की आंखों में आंसू भर आए। परिजनों ने पुलिस के बेहतर कार्य की सराहना की। कर्बला वार्ड नंबर एक के रहने वाले खुर्शीद अहमद की दो वर्षीय पोती इलमा उर्फ अलीजा पुत्री सलमान बुधवार की दोपहर दरवाजे पर खेल रही थी। अचानक गायब हो गई। इस मामले में दादा की तहरीर पर अपहरण का केस दर्ज कर जांच में जुट गई। पुलिस ने सीसी फुटेज भी खंगाला। जांच में पता चला कि बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम उसरा निवासी आबिद अंसारी के साथ बच्ची गई है। पुलिस ने आबिद से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने मित्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.