औरैया, जनवरी 13 -- अजीतमल। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ललितेश त्रिपाठी के निर्देशन में भदसान चौकी इंचार्ज जमाल खान पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस दौरान पुलिस ने धीरू उर्फ छुन्ना पुत्र नेत्रराम निवासी चांदूपुर को 17 क्वार्टर अवैध देशी शराब ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...