अलीगढ़, फरवरी 13 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। इस ग्रहण और उसके प्रभाव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। मगर, बड़ी बात ये है कि ये ग्रहण भारत में दिखेगा ही नहीं। ग्रहण बर्फीले देशों में रहेगा। मुख्य रूप से अंटार्कटिका में दिखाई देगा। ज्योतिषाचार्य पं. ह्रदय रंजन शर्मा ने बताया कि ग्रहण को लेकर लोगों में भ्रांति बनी हुई है। भारत में इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं है। ज्योतिष के हिसाब से ये ग्रहण बेहद खास है, क्योंकि इस दौरान सूर्य कुंभ राशि में राहु के साथ युति में रहेगा। ग्रहण दोपहर 3 बजकर 26 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजकर 57 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण लगभग 4 घंटे 32 मिनट की अवधि का होगा। भारत में इसके दिखाई न देने से सूतक काल मान्य नहीं होंगे। सूर्य ग्रहण बेहद दुर्लभ योग में हो रहा है। ...