पीलीभीत, फरवरी 16 -- पीलीभीत। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा ने बताया कि मनरेगा बचाओ संग्राम का दूसरा चरण अब शुरू होगा। इसमें 17 फरवरी को विधान सभा का घेराव किया जाएगा। जिलाध्यक्ष ने साफ तौर पर कहा कि मनरेगा कानून में बदलाव करना संघीय ढांचे को कमजोर करने का प्रयास है। पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चब्बा ने बताया कि बीस साल पहले यूपीए एक सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम को लागू कर संविधान के अंतर्गत काम के अधिकार का साकार किया था। ताकि पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया जा सके। यह कोरोना काल में लाइफलाइन साबित भी हुई। पर अब इस योजना को कमजोर किया जा रहा है। पिछले दिनों सूबे में पांच हजार से अधिक मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया गया। इसके बाद 13 फरवरी को सभी 75 जिलो में मनरेगा बचाओ पदयात्रा हुई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.