बाराबंकी, फरवरी 9 -- देवा शरीफ। भाकियू टिकैत युवा विंग ब्लॉक अध्यक्ष देवा अरशद अली के नेतृत्व में मासिक बैठक का आयोजन ब्लॉक परिसर में किया गया। बैठक में आगामी 17 फरवरी को आयोजित होने वाली किसान महापंचायत को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस महापंचायत में मुख्य अतिथि चौधरी राकेश टिकैत राष्ट्रीय प्रवक्ता शामिल हो रहे हैं। इसलिए भारी संख्या में किसानों के पहुंचने की अपील की गई। इस मौके पर बलराम यादव, मो. इस्माईल, फैसल मलिक, रियाज़, अज्जू, नफीस मलिक, राजेश गौतम, भानु प्रताप रावत, मो असद व सरिता देवी गौतम आदि मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...