बुलंदशहर, दिसम्बर 8 -- बुलंदशहर। राज्य सरकार के निर्देश पर जनपद में पेंशनरों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आगामी 17 दिसंबर को पेंशनर्स डे का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत सभागार में 17 दिसंबर को सुबह 11 बजे से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी बुलन्दशहर करेंगीं। वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ. अनिल कुमार यादव ने बताया कि जनपद के आहरण व वितरण अधिकारी तथा कार्यालयाध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे। पेंशनरों की वह सारी शिकायतें, जिनका समाधान विभागीय स्तर पर किया जाना है, मौके पर सुनी जाएगीं और तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। सरकार की ओर से यह व्यवस्था इस उद्देश्य से की गई है कि वृद्ध पेंशन, परिवार पेंशन या अन्य पेंशन से संबंधित मामलों में पेंशनरों को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें और उनकी सुनवाई एक ही स्थान पर हो सके।

हिंदी हिन्...