गुमला, दिसम्बर 8 -- गुमला। जिला पेंशनर समाज की बैठक सोमवार को वरीय उपाध्यक्ष भागी नाग की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अखिल भारतीय राज्य पेंशनर महासंघ दिल्ली के आह्वान पर 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस को मांग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया। मौके पर प्रधानमंत्री,वित्त मंत्री एवं उपायुक्त को आठवें वेतन आयोग की अनुशंसा का शत-प्रतिशत लाभ सभी श्रेणी के पेंशनधारकों को प्रदान करने के लिए मांग पत्र सौंपा जाएगा।बैठक में जिला मुख्यालय में पेंशनर दिवस कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एक तदर्थ समिति भी गठित की गई। बैठक में सचिव महावीर प्रसाद मिश्र ने सदस्यता प्रक्रिया पर प्रकाश डालते हुए नए सदस्यों से पीपीओ संख्या उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।बैठक में सत्येंद्र सिंह, देवमनी साहू, विशेश्वर साहू और सुरेश प्रसाद ने समाज की सदस्यता ग्रहण की। बैठक ...