गाजीपुर, दिसम्बर 16 -- गाजीपुर, संवाददाता। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में दोहरीकरण और विद्युतीकरण परियोजनाओं के तहत भटनी-औंड़िहार रेलखंड पर दुल्लहपुर-मऊ (21 किमी) और मऊ-शाहगंज रेलखंड के तहत मऊ-खुरहट (12 किमी) खंड का दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। रेल संरक्षा आयुक्त, उत्तर पूर्व सर्किल प्रणजीव सक्सेना 17 और 18 दिसंबर को इन खंडों का संरक्षा निरीक्षण करेंगे। जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक (वाराणसी) आशीष जैन सहित मुख्यालय गोरखपुर, वाराणसी मंडल और रेल विकास निगम लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। संरक्षा निरीक्षण के बाद रेल संरक्षा आयुक्त विशेष ट्रेन से दुल्लहपुर-मऊ और मऊ-खुरहट रेलखंड पर अधिकतम गति से स्पीड ट्रायल भी किया जाएगा। यह ट्रायल रेल परिचालन की सुरक्षा और क्...