मुंगेर, जनवरी 30 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के 17 अंगीभूत कॉलेजों में पहले से ही चल रही शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की कमी जनवरी माह के अंतिम दिनों में और गंभीर होने जा रही है। विश्वविद्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार 30 और 31 जनवरी को कुल 12 शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें 4 शिक्षक और 8 शिक्षकेत्तर कर्मचारी शामिल हैं। हालांकि, एक शिक्षकेत्तर कर्मचारी फरवरी माह के अंत में सेवानिवृत्त होंगे, लेकिन जनवरी के अंतिम दो दिन विश्वविद्यालय के लिये विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं। इन पदों से होगी सेवानिवृत्ति: मुंगेर विश्वविद्यालय की ओर से जारी विवरण के अनुसार सेवानिवृत्त होने वालों में 2 प्राध्यापक, 2 सहायक प्राध्यापक, 1 प्रशाखा पदाधिकारी, 2 प्रधान लिपिक, 1 प्रयोग प्रदर्शक, 1 प्...